वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम कोई राष्ट्रगान क्यों नहीं गाती है?
भारत और वेस्टइंडीज अब तक एक दूसरे से साथ 14, टी-20 मैच खेल चुके हैं जिसमें से 8 भारत ने जीते हैं और 5 वेस्टइंडीज ने जीते हैं. वेस्टइंडीज की पूरी टीम ने 116 टी-20 मैच हैं जिनमें से उसने 50 जीते हैं और 59 में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज कोई एक राष्ट्र नहीं है है बल्कि कई प्रान्तों से मिलकर बना एक राष्ट्रों का संघ है जिसमें कई देश आज भी ब्रिटेन की राजशाही की मदद से चलाये जा रहे हैं. एक समय था जब वेस्टइंडीज की टीम पूरी दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाती थी. इस टीम ने शुरूआती दोनों विश्व कप जीते थे लेकिन तीसरे विश्व कप-1983 में उसे भारत के हाथों हार मिली थी. हाल में समाप्त हुए विश्व कप में आपने देखा होगा कि मैच शुरू होने से पहले हर देश का राष्ट्रगान बजाय जाता है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वेस्ट इंडीज टीम का कोई राष्ट्रगान नहीं है. आइये जानते हैं कि वेस्ट इंडीज की टीम का कोई राष्ट्रगान क्यों नहीं है और टीम मैच शुरू होने से पहले कौन सा गीत गाती है? वेस्टइंडीज़ किसी एक देश का नाम नहीं नहीं है बल्कि यह कई छोटे छोटे प्रान्तों से मिलकर बना है. इसीलिए इसे अंग्...